जलवायु परिवर्तन संबंधी भारतीय प्रस्ताव में अमेरिका की रुचि
बॉन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जलवायु प्रौद्योगिकी केंद्रों का एक वैश्विक नेटवर्क स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव में अमेरिका ने गहरी रुचि दिखाई है और उसका मानना है कि इसे इस वर्ष होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन समझौते में स्थान मिले।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जलवायु परिवर्तन पर उपविशेष दूत जोनाथन पर्शिग ने यहां आयोजित संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन संबंधी एक सम्मेलन से ऐन पहले आईएएनएस से कहा कि जहां तक जलवायु परिवर्तन से निपटने की बात है तो भारत और अमेरिका के मिलकर काम करने की काफी संभावनाएं हैं।
बुधवार को समाप्त हुए बॉन सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से संबंधित किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।
पर्शिग ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार भारतीय कारोबारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेंगे ताकि जलवायु परिवर्तन की समस्या के तकनीकी हल ढूंढने पर काम किया जा सके।
उन्होंने भारत द्वारा सोमवार को यूएनएफसीसीसी को पेश किए गए प्रस्ताव का विशेष रूप से स्वागत किया जिसमें क्लाइमेट इनोवेशन सेंटर्स की एक श्रृंखला स्थापित करने की बात की गई है।
पर्शिग ने कहा, "मुझे लगता है कि अमेरिका इस विषय में काफी रुचि रखता है। इसे समझौतों में जगह दी जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications