खालिदा ने दी आंदोलन की चेतावनी
ढाका, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने शेख हसीना सरकार द्वारा उनके आवास की लीज रद्द किए जाने के बाद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
ढाका में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जनता के बीच जाने को तैयार हैं।
सरकार ने इसी सप्ताह के शुरू में उनके आवास की लीज रद्द कर दी थी। पिछले सप्ताह हसीना ने संसद में कहा था कि खालिदा के आवास के आवंटन में बहुत गड़बड़ियां थीं।
खालिदा ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार करते हुए कहा कि वह कानूनी पहलुओं पर विचार करेंगी। उनके समर्थकों का कहना है कि खालिदा के कार्यकाल के समय हसीना की बहन रेहाना के आवास का आवंटन रद्द किया गया था और अब हसीना ने बदला लेने के लिए बीएनपी नेता के आवास का आवंटन रद्द किया है।
उधर, हसीना सरकार ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह का राजनीतिक उद्देश्य साधने से साफ इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications