Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएमओ ने सीबीआई से जवाब मांगा

Jagdish Tytler
नई दिल्‍ली। सिख दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई की ओर से क्‍लीन चिट मिलने पर पंजाब में आये उबाल को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की आंख खुल गई है। पीएमओ ने केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) को से इस संबंध में जवाब मांगा है कि आखिर किस आधार पर टाइटलर को क्‍लीन चिट दी गई है। कोर्ट को दी गई रिपोर्ट की एक प्रति सरकार को क्‍यों नहीं दी गई।

पीएमओ सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार को तलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि कोर्ट का सौंपी गई रिपोर्ट में आखिर कौन से तथ्‍य हैं, जिनके आधार पर टाइटलर को क्लीनचिट दी गई।

सीबीआई की सफाई

सीबीआई प्रमुख ने इस मामले पर सरकार को सफाई देते हुए कहा है कि जब सीबीआई ने दोबारा जांच शुरू की, तो मुख्य गवाह जसबीर सिंह से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आया वही रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी गई है।

गुरुवार को सुनवाई

टाइटलर मामले पर गुरुवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई होगी। अब टाइटलर का राजनीतिक सफर कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। यदि कोर्ट ने सीबीआई की दलीलें मान लीं तो टाइटलर को आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट नहीं मिलेगा, अगर कोर्ट ने भी टाइटलर को क्‍लीन चिट दे दी तो यह मुद्दा और गर्म होने की पूरी संभावना है।

लोकसभा चुनाव में जगदीश टाइटलर उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से कांग्रेस के उम्‍मीदवार हैं। टाइटलर को उम्‍मीदवार बनाये जाने पर कांग्रेस के खिलाफ बुधवार को पंजाब में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। सिख समुदाय के लोगों ने करीब दो दर्जन ट्रेनें रोकीं, सड़कों पर जाम लगाया और आगजनी की। इससे पहले सिख पत्रकार जरनैल सिंह ने गृहमंत्री पी चिदंबरम पर मंगलवार को जूता भी इसी गुस्‍से में फेंका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+