लिट्टे के निशाने पर सोनिया, राहुल

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi
नई दिल्ली। वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आत्‍मघाती हमले में हत्‍या करने वाले लिब्रेशन ऑफ तमिल टाइगर एलम (लिट्टे) के निशाने पर अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं। लिट्टे किसी भी समय सोनिया व राहुल की चुनावी रैलियों को निशाना बना सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई इस जानकारी के बाद दोनों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हो गया है।

गृह मंत्रालय ने एक खास चिठ्ठी छह राज्‍यों के पुलिस महानिदेशकों को भेजी है, जिसमें साफ कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी को आनेवाले दिनों में लिट्टे से खतरा है।

प्रियंका भी निशाने पर

मंत्रालय की चिठ्ठी में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए सोनिया कई राज्यों में जा रही हैं और इस दौरान उन पर हमला हो सकता है। सोनिया व राहुल की किसी भी रैली को निशाना बनाकर लिट्टे उन पर हमला कर सकता है। यही नहीं चिठ्ठी में कहा गया है कि लिट्टे स्‍वर्गीय राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका वढेरा को भी अपना निशाना बना सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि तमिल हितों को नजरअंदाज करने के मुद्दों पर लिट्टे सोनिया गांधी से काफी नाराज है। इस खतरे के बाद पूरे देश में जहां-जहां सोनिया गांधी की रैली होगी, वहां की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा राहुल गांधी के रोड शो को भी अतिरिक्‍त सुरक्षा मुहैया कराये जाने का फैसला किया गया है।

लिट्टे का इंकार

बुधवार को गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट घोषित किये जाने के बाद गुरुवार सुबह लिट्टे ने सोनिया व राहुल पर खतरे से इंकार कर दिया। लिट्टे के प्रवक्‍ता ने कहा क‍ि सोनिया गांधी को इस संगठन की ओर से खतरे की बात तमिल समस्‍या से ध्‍यान हटाने की साजिश है। इस तरह के प्रचार इसलिए किये जा रहे हैं, ताकि वास्‍तविक समस्‍या से ध्‍यान दूसरी ओर बंट जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+