'प्रेम पार्टी' बनायेंगे लवगुरु मटुक नाथ

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके प्रोफेसर मटुक नाथ चुनाव के बाद अपनी खुद की पार्टी बनायेंगे, जिसका नाम 'प्रेम पार्टी' होगा।
मटुकनाथ तथा उनकी छात्रा व प्रेमिका जूली ने गुरुवार को पटना में अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए यह बात कही। मटुकनाथ ने कहा कि चुनाव जीतने या हारने दोनों ही स्थितियों में वह एक दल का गठन करेंगे, जिसका नाम 'प्रेम पार्टी' होगा। इस घोषणा पत्र का समर्थन करने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाएगी।
पटना में लवर्स पार्क का वादा
प्रोफेसर मटुकनाथ ने पटना की जनता से वादा किया है कि अगर वो चुनाव जीते तो वो यहां एक 'लवर्स पार्क' की स्थापना करेंगे। यह वो पार्क होगा, जहां प्रेम की स्वतंत्रता होगी।
इस पार्क में अत्याधुनिक सुविधा के साथ-साथ ध्यान करने की व्यवस्था रहेगी। प्रेमियों के हिफाजत के लिए पार्क में 24 घंटे पुलिस का बंदोबस्त किया जाएगा। इसके अलावा मटुक नाथ ने विकास के भी कई वादे अपने घोषणा पत्र में किये।


Click it and Unblock the Notifications