एयर इंडिया को धमकी भरे ई-मेल

एयर इंडिया ने गुरुवार को इस बात का खुलासा करते हुए सभी ई-मेल का ब्योरा मुंबई पुलिस को भेज दिया है। ई-मेल में क्या लिखा है, एयर इंडिया ने उसे सशब्द बताने से इंकार कर दिया। यही नहीं कंपनी के प्रवक्ता नरीमन प्वाइंट पर स्थित मुख्यालय को उड़ाने की धमकी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह आधारहीन है।
उधर मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ईमेल पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर से भेजे गये हैं। ई मेल की विस्तृत जानकारी पुलिस बाद में देगी।


Click it and Unblock the Notifications