'पत्रकार नुक़सान नहीं पहुँचाना चाहता था'

'पत्रकार नुक़सान नहीं पहुँचाना चाहता था'

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि उनके ऊपर जूता फेंकने वाले पत्रकार को उन्होंने माफ़ कर दिया है और उन्हें कोई शिकायत नहीं है.

जरनैल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश टाइटलर को सीबीआई से क्लीनचिट दिए जाने के विरोध में मंगलवार को गृह मंत्री की पत्रकारवार्ता के दौरान उन पर जूता फेंका था.

गृहमंत्री चिदंबरम ने एक टीवी चैनल से विशेष बातचीत में कहा,'' जरनैल सिंह का मकसद उन्हें चोट पहुँचाना नहीं था, वो मुझे उत्तेजित करना चाहते थे.''

1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में सिख समुदाय को ये समझना होगा कि एक मंत्री होने के नाते मैं किसी को सज़ा नहीं दे सकता या किसी को दोषी या बेगुनाह नहीं ठहरा सकता, ये अदालत का काम है पी चिदंबरम, गृह मंत्री

1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में सिख समुदाय को ये समझना होगा कि एक मंत्री होने के नाते मैं किसी को सज़ा नहीं दे सकता या किसी को दोषी या बेगुनाह नहीं ठहरा सकता, ये अदालत का काम है

उनका मानना है कि जरनैल सिंह भावुकता में ऐसा कर बैठे.

ये पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने जरनैल सिंह को माफ कर दिया है, गृहमंत्री का जवाब था कि जरनैल सिंह माफ़ी मांग चुके हैं और उनका संस्थान भी माफ़ी मांग चुका है इसलिए इस बात को यहीं समाप्त कर देना ठीक होगा.

ये पूछे जाने पर कि यदि जरनैल सिंह खुद उनसे मिलकर माफी मांगना चाहें तो इस पर चिदंबरम ने कहा कि उन्हें अब और अधिक माफ़ी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं लगती.

चिदंबरम का कहना था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में सिख समुदाय को ये समझना होगा कि एक मंत्री होने के नाते वो किसी को सज़ा नहीं दे सकते या किसी को दोषी या बेगुनाह नहीं ठहरा सकता, ये अदालत का काम है और अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार करना होगा.

चिदंबरम ने कहा कि 1984 के दंगों के मामले में कुछ लोगों को सज़ा हो चुकी है और कुछ पर मुकदमे चल रहे हैं, लोगों को न्यायपालिका पर विश्वास रखना होगा और क़ानून अपना काम करेगा. ये पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी जगदीश टाइटलर का टिकट काट सकती है, चिदंबरम ने कहा ये फ़ैसला पार्टी को लेना है, उन्हें नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+