एप्पल पर पेटेंट कानून तोड़ने का आरोप

Apple Phone
सैन फ्रांसिस्को। ताइपेई की कंपनी एलन माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक ने अमेरिकी कंपनी एप्पल पर उसके दो टचस्क्रीन पेटेंट्स के कथित उल्लंघन का मामला दायर किया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह मामला मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को की जिला अदालत में दायर किया गया। कंपनी ने यह मामला आईफोन और एक अन्य उत्पाद के संबंध में दायर किया है।

टचपैड बनाने वाली कंपनी एलन ने दावा किया कि उसके पास टचस्क्रीन टेक्नॉलाजी का पेटेंट है और एप्पल का आईफोन, मैकबुक और एप्पल के अन्य चर्चित उत्पाद इसी तकनीक पर आधारित हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में एलन टचपैड बनाने वाली कंपनी सीनैप्टिक के खिलाफ ऐसे ही एक मामले में जीत हासिल कर चुकी है।

कंपनी ने न केवल एप्पल से क्षतिपूर्ति मांगी है बल्कि उस पर टचस्क्रीन उत्पाद बेचने से रोक लगाने की मांग भी की है। उल्लेखनीय है कि टचस्क्रीन तकनीक की मदद से उपभोक्ता सिर्फ अपनी उंगलियों के इस्तेमाल से अनेक गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+