Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया से ज्यादा संपन्न हैं नफीसा

Nafisa Ali
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लखनऊ से प्रत्याशी नफीसा अली ने संपत्ति के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद बेटे राहुल गांधी को पछाड़ दिया है। नफीसा के पास उतनी संपत्ति है, जितनी कि सोनिया और राहुल दोनों के पास मिलाकर भी नहीं।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब नफीसा ने लोकसभा चुनाव के लिए लखनऊ से अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए हलफनामे के मुताबिक नफीसा और उनके कर्नल पति के पास कुल मिला कर लगभग पांच करोड़ की संपत्ति है। जबकि सोनिया गाधी और राहुल गांधी की संयुक्त संपत्ति चार करोड़ से कम है।

सोनिया व राहुल की ही तरह पूर्व अभिनेत्री नफीसा के पास भी अपनी कोई निजी कार नहीं है। हालांकि उनके पति के नाम लगभग 20 लाख कीमत की तीन कारें हैं। नफीसा और उनके पति के पास कुल 112,000 रुपये की नकद राशि है। इसमें 64 लाख रुपये फिक्स डिपाजिट में और 80 लाख रुपये शेयर में हैं।

दोनों के पास लगभग 500,000 रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी भी हैं। इसके अलावा लगभग 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात हैं। उनके पास 800,000 रुपये कीमत के फर्नीचर और 45,000 रुपये कीमत वाला एक रिवाल्वर भी है।

नफीसा के पास नहीं है जमीन

दंपति के नाम कोई खेती की जमीन या व्यावसायिक भूखंड नहीं है। नैनीताल स्थित एक अपार्टमेंट में नफीसा के नाम 14 लाख रुपये कीमत के दो फ्लैट हैं। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में उनके पति के नाम एक घर है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा गुड़गांव में भी 52 लाख रुपये कीमत का एक फ्लैट है।

नफीसा अली जब बुधवार को नामांकन करने पहुंची तो उसके साथ सपा महासचिव अमर सिंह और संजय दत्त मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "हम सभी को प्रदेश की जनता और पार्टी की समृद्धि के लिए मिलजुल कर ईमानदारी से काम करना चाहिए।"

जमकर करेंगे नफीसा का प्रचार: संजय दत्‍त

इस मौके पर संजय दत्त ने जनता से अपील की कि अब उन्हें नफीसा अली को यहां से विजयी बनाना है। बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त ने कहा कि हम सब नफीसा जी के समर्थक बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि सपा ने लखनऊ संसदीय सीट से संजय दत्त को मैदान में उतारने की घोषणा की थी लेकिन सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने नफीसा को उम्मीदवार बनाया है। नफीसा वर्ष 2004 में दक्षिण कोलकाता से चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें वह सफल नही हो पाई थीं। सितम्बर 2005 में उन्हें चिल्ड्रेंस फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1976 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+