ईरान के साथ परमाणु मसले पर वार्ता करेगा ईरान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जेवियर सोलाना से ईरान को सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों-रूस, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस तथा जर्मनी के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के लिए ईरान सरकार को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है।

पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश की नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हुए वुड ने कहा कि यदि ईरान ने बातचीत की पेशकश कबूल कर ली तो हमें उम्मीद है कि उसके साथ वर्षो से बना गतिरोध को तोड़कर सहयोगपूर्ण ढंग से मसले सुलझाने की गंभीर कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी कामयाबी सभी पक्षों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करेगी।

इससे पहले बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रिश्ते सुधारने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा था कि ईरान नए अमेरिकी प्रशासन की नीतियों में वास्तविक बदलावों की प्रतीक्षा कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+