कनाडाई कंपनी ने किया तेल पाइपलाइन में भारतीय स्टील के इस्तेमाल का बचाव
वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा की एक पाइपलाइन कंपनी ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के गृह राज्य इलिनॉय को तेल आपूर्ति करने के लिए पाइपलाइन में भारत निर्मित स्टील के इस्तेमाल का बचाव किया है।
ट्रांसकनाडा नामक इस कंपनी ने बुधवार को कहा कि बड़ी मात्रा में पाइप प्राप्त करने के लिए भारत का रुख करना जरूरी था क्योंकि इलिनॉय की स्टील मिल इतनी मात्रा में पाइप की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि सैकड़ों लोगों ने कंपनी के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। एक समाचार पत्र के मुताबिक लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को 'बाइ अमेरिकन' नीति के समर्थन में प्रदर्शन किए थे।
ट्रांसकनाडा के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी कंपनियों को कुल आवश्यक पाइप का 30 फीसदी आपूर्ति करना था लेकिन इलिनॉय की कंपनी जरूरी उत्पादन करने में असमर्थ थी।
अमेरिका में चीन निर्मित वस्तुओं का पहले से विरोध होता रहा है लेकिन यह पहला मामला है जब भारत में बनी किसी वस्तु के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications