अमेरिका का व्यापार घाटा 9 वर्षो में निम्नतम स्तर पर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिछले सात महीने से लगातार व्यापार घाटे में गिरावट दर्ज की गई है। विश्लेषकों को व्यापार असंतुलन के कम होकर 36.4 अरब डॉलर तक पहुंचने की आशा है।
लगातार छह महीने तक गिरावट के बाद फरवरी में अमेरिकी वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 1.6 प्रतिशत बढ़कर 126.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
फरवरी में आयात 5.1 प्रतिशत गिरकर केवल 152.7 अरब डॉलर रह गया। इससे स्पष्ट होता है कि मंदी के कारण अमेरिका की घरेलू मांग में गिरावट आई है।
आयात में गिरावट कच्चे तेल के आयात में 16.3 प्रतिशत की कमी आने से हुई है। कच्चे तेल के आयात में कमी का संबंध अमेरिका में आयातित कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सीधे संबंधित है।
विश्लेषकों का अनुमान है कि मंदी के कारण आयातित वस्तुओं की मांग में कमी के कारण वर्ष 2009 में अमेरिका का व्यापार घाटा और कम होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications