सोनिया-राहुल के पास नहीं पर रीता के पास है कार (लीड-1)
रीता ने लखनऊ जिलाधिकारी के समक्ष जो शपथ पत्र जमा किया उसके मुताबिक उनके पास कुल 40 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है। रीता के पास 1,44,000 जेवरात हैं। विभिन्न बैंकों में उनकी और उनके पति पूरन चंद्र जोशी की कुल जमा राशि 10,46000 रुपये हैं जबकि उनके पास कुल नकद महज 80,000 रुपये हैं।
शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 10 लाख रुपये के शेयर हैं। इलाहाबाद में उनके पास 6.5 लाख रुपये की कीमत का मकान और 5 लाख की कीमत की एक दुकान है।
इससे पहले गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बहुगुणा ने लखनऊ के जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।
इस मौके पर बहुगुणा ने कहा कि लखनऊ उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा की कर्मस्थली है। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि लखनऊ के लोग मुझे ही संसद भेजेंगे।"
लखनऊ सीट पर बहुगुणा का मुकाबला सपा उम्मीदवार नफीसा अली, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी अखिलेश दास गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी (भाजापा) के लालजी टंडन से है। इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर सुल्तानपुर और कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से चुनाव लड़ चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पांच बार लोकसभा का चुनाव जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications