सोमालिया के तट पर पहुंची अमेरिकी नौसेना (लीड-1)
समाचार एजेंसी के अनुसार सेना के अधिकारियों ने समाचार चैनल सीएनएन को इस संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोमालिया के तटीय इलाके से समुद्री लुटेरों ने अमेरिकी मालवाहक जहाज मास्र्क अलबामा को अगवा कर लिया था और जहाज के कैप्टन को बंधक बना लिया था।
समाचार चैनल सीएनएन के साथ बातचीत में जहाज के कैप्टन रिचार्ड फिलीफ के सहकर्मी केन क्वीन ने बताया कि जहाज पर तो नियंत्रण कर लिया गया है लेकिन लुटेरों ने कैप्टन को बंधक बना लिया है।
केन ने कहा कि जहाज के चालक दल के अन्य सदस्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने कहा था कि वे कैप्टन को छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इससे पहले केन ने कहा था, "हम अमेरिकी नौसैनिकों का इंतजार कर रहे हैं, जो हमारी सहायता के लिए रवाना हो चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications