सत्ता में आए तो विदेशों में जमा धन वापस लाएंगे : आडवाणी

उत्तरप्रदेश के मछलीशहर और प्रतापगढ़ में एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि हमारे देश का पैसा विदेश के बैंकों में क्यों जमा रहना चाहिए। हम यदि सत्ता में आए तो इस धन को वापस लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। यदि ऐसा करने में हम सफल हो गए तो इससे हम विकास की कई परियोजनाएं पूरी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा काला धन लाने के लिए हम राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास करेंगे।

आडवाणी ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल विकास, सुशासन और धर्मनिरपेक्षता के तीन मुद्दों पर राजग आगामी चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के राज में देश की अधिकांश जनता को जहां एक ओर महंगाई के चलते दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने के लाले पड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बढ़ते आतंकवाद से आम आदमी खुद को देश के अंदर असुरक्षित महसूस कर रहा है।

आडवाणी ने कहा कि देश की जनता को यह बात समझ में आ चुकी है कि राजग सरकार में ही वह सुरक्षित और समद्ध रह सकती है।

इस दौरान आडवाणी ने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो हम तेलंगाना को आंध्रप्रदेश से अलग कर एक अलग राज्य की स्थापना करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+