बेनजीर हत्याकांड की संयुक्त राष्ट्र जांच पर 20 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र जांच पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
सोमवार को जांच की तैयारी करने पहुंचे छह सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र दल ने गुरुवार को आतंरिक मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों से भेंट की।
संयुक्त राष्ट्र जांच दल ने भुट्टो हत्याकांड की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र आयोग पर आने वाले संभावित खर्च पर भी अधिकारियों से चर्चा की।
संयुक्त राष्ट्र कानूनी सलाह कार्यालय के प्रमुख सलाहकार मार्क क्वार्टरमैन जांच दल के प्रमुख हैं।
भुट्टो हत्याकांड की पाकिस्तानी जांच और स्काटलैंड यार्ड द्वारा की गई एक अन्य जांच में कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इस वर्ष के आरंभ में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से जांच करने को कहा था।
बेनजीर की हत्या के तुरंत बाद घटनास्थल पर काफी अधिक पानी डालने से साक्ष्य नष्ट हो गए। पाकिस्तान में तालिबान के नेता बैतुल्ला महसूद को बेनजीर की हत्या का प्रमुख संदिग्ध माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications