भाजपा के साथ बीजद कभी भी कोई समझौता नहीं करेगा : नवीन पटनायक

पिछले वर्ष कंधमाल में हुई हिंसा को उन्होंने दोनों दलों के 11 वर्ष पुराने गठबंधन के टूटने का सबसे बड़ा कारण बताया और कहा, "भाजपा के साथ हमारा संबंध अच्छे के लिए खत्म हुआ है। अब उसके साथ वापस जाने का सवाल ही नहीं उठता।"

पटनायक ने एक निजी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि बीजद केंद्र में न तो कांग्रेस के नेतृत्व वाली न ही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेग। हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि वे तीसरे मोर्चे के साथ जरूर जा सकते हैं।

भाजपा द्वारा बीजद पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने के पूरे में पूछे जाने पर पटनायक ने कहा, "सच्चाई यह है कि भाजपा ने सीटों के तालमेल को लेकर चल रही बातचीत के दौरान अनुचित मांगे रखी थीं, जिन्हें मानना संभव नहीं था।"

उन्होंने साफ कि भाजपा के साथ गठबंधन टूटने का सबसे बड़ा कारण कंधमाल में फैली हिंसा थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितम्बर महीने में फैली इस हिंसा में कम से कम 43 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घरों व गिरिजाघरों को आग के हवाले कर दिया गया था।

पटनायक ने कहा, "मैंने पिछले नौ वर्षो तक राज्य में शांतिपूर्वक सरकार चलाई है। मेरी सरकार कंधमाल हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+