नेपाल में प्रत्याशी का अपहरण, उपचुनावों के पहले हिंसा भड़की
शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए छह संसदीय सीटों में पांच प्रभावशाली नेताओं द्वारा खाली की गईं है, जो दो-दो स्थानों से विजयी हुए थे। इनमें प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। एक स्थान रामबरन यादव के नेपाल का पहला राष्ट्रपति निर्वाचित होने से रिक्त हुआ है।
पूर्वी नेपाल के मोरंग जिले के बिराटनगर कस्बे में पार्टी से अलग हुए पूर्व माओवादी मंत्री मातृका प्रसाद यादव और पूर्व गुरिल्लाओं के बीच पुलिस के हस्तक्षेप करने से पहले सुबह करीब चार घंटे संघर्ष चला।
दोनों पक्षों के करीब 15 लोग झड़प में घायल हुए हैं, जिनमें से तीन को गोली लगी है। हिंसा को देखते हुए बिराटनगर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उधर, जनकपुर में एक बस से राष्ट्रपति द्वारा खाली सीट के एक उम्मीदवार संतोष शाह का कुछ हथियार बंद लोगों ने अपहरण कर लिया।
चुनावों में सबसे प्रमुख उम्मीदवार राष्ट्रपति रामबरन यादव के पुत्र चंद्रमोहन यादव हैं। पेशे से फिजीशियन चंद्रमोहन ने राजनीति में प्रवेश के लिए नेपाल के सबसे पुराने काठमांडू के बीर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की अपनी नौकरी छोड़ दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications