आत्मदाह के लिए पेट्रोल से भिंगोया लेकिन माचिस नहीं मिली!
एक स्थानीय टीवी स्टेशन के मुताबिक महिला ने ताइपेई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सामने आत्महत्या का मन बना रखा था लेकिन ऐन वक्त पर उसकी किस्मत उसे 'दगा' दे गई क्योंकि उसे माचिस ही नहीं मिली, जिसके जरिए वह अपने शरीर में आग लगाती। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पेट्रोल से खुद को पूरी तरह भिंगोने के बाद उस महिला ने अपने हैंडबैग में माचिस या लाइटर खोजनी शुरू की लेकिन उसे निराशा हाथ लगी।
इसके बाद उस महिला ने उसी हालत में ट्रेड सेंटर के पार्किं ग में तैनात सुरक्षाकर्मी के पास जाकर लाइटर मांगी। उस सुरक्षाकर्मी ने स्थिति को भांपते हुए पुलिस को बुला लिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया है। इस कारण वह काफी तनाव में है और अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती है। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications