टाइटलर ने अपनी उम्मीदवारी का फैसला सोनिया पर छोड़ा
राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा में टाइटलर ने कहा, "मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं लड़ना चाहिए इसका फैसला सोनिया गांधी लेंगी। वे जो भी फैसला लेंगी, मुझे मंजूर होगा।"
उन्होंने कहा, "यदि मेरी उम्मीदवारी वापस लेने से पार्टी को फायदा होगा और पार्टी कहेगी तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा, क्योंकि पार्टी सबसे बड़ी है। मैं पार्टी को मुश्किल में नहीं डालूंगा"
टाइटलर ने कहा, "मेरे खिलाफ दोनों गवाह झूठे हैं और कोई हलफनामा तक दर्ज नहीं है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने मुझे पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है कि मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।"
इससे पहले सिखों के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली की एक अदालत ने टाइटलर के मामले की सुनवाई 28 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।
उल्लेखनीय है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में अदालत को अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टाइटलर को क्लीन चीट दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications