उत्तरप्रदेश के विकास के लिए बसपा सरकार ने कुछ नहीं किया : राहुल गांधी

वाराणसी से करीब 40 किलोमीटर दूर चंदौली में गुरूवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दो तीन दशक पहले उत्तरप्रदेश की स्थिति देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर हुआ करती थी। लेकिन पिछले दो दशक में प्रदेश पर राज करने वाली बहुजन समाज पार्टी(बसपा), समाजवादी पार्टी(सपा) और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकारों ने इसके विकास के लिए कुछ नहीं किया।

गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दिल्ली से बड़ी धनराशि भेजती है लेकिन राज्य सरकार वह धनराशि लखनऊ से गरीबों और जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पाती।

कांग्रेस महासचिव ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दलितों और गरीबों की हितैषी होने का दावा करती हैं लेकिन गरीबों के लिए कुछ करने के बजाय उनका उद्देश्य पैसा कमाना रहता है। राहुल ने लोगों से कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी होती है और प्रदेश सरकार उनकी मदद नहीं करती है तो वह उनसे आकर मिलें।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गरीबों के लिए आगे भी लोक कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+