शेयर बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए (राउंडअप)
आज सुबह बढ़त के साथ खुले शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई और उसके बाद पूरे दिन उतार-चढ़ाव में कारोबार होता रहा।
बीएसई में रियल्टी, धातु, बैंकिंग और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों की लिवाली हुई और इनके सूचकांक बढ़त पर रहे। रियल्टी सूचकांक में पांच फीसदी से अधिक का उछाल देखा गया। दैनिक उपयोग की वस्तुओं, आटो, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को पिछले बंद के मुकाबले 133.81 अंकों की तेजी के साथ 10,876.15 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 61.52 अंकों की तेजी के साथ 10,803.86 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 10,932.12 के ऊपरी और 10,655.96 के निचले स्तर तक गया।
मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी आई। मिडकैप सूचकांक 55.76 अंकों की बढ़त के साथ 3,358.35 पर और स्मालकैप सूचकांक 61.58 अंकों की तेजी के साथ 3,767.55 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 3.05 अंकों की तेजी के साथ 3,246.00 पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी में तेजी आई लेकिन उसके बाद यह फिसल गया और कारोबार के अंत में 0.90 अंक की गिरावट के साथ 3,242.05 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान 3,401.15 के ऊपरी और 3,307.05 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में आज कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1791 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी और 791 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications