काया को छरहरी बनाने वाले कैप्सूल से लोग हो रहे हैं बीमार
इन दवाओं पर शोध कर रहे जर्मनी के शोधकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2005 से इन दवाओं के कारण 17 लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार बन चुके हैं।
इस दवा की वजह से 15 महिलाओं और दो पुरुषों को सिर में दर्द, चक्कर आना और विषाक्तता की समस्या पैदा हो गई है। दवा मामलों के विशेषज्ञ डाइटर मुलैर और उनके सहकर्मियों ने चीन में निर्मित इस कैप्सूल के शरीर पर होने वाले असर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कैप्सूल से शरीर में विष फैलने का सबसे अधिक खतरा रहता है। इन दवाओं के विज्ञापन विभिन्न वेबसाइटों पर भी देखे जा सकते हैं। कैप्सूल के बारे में कहा जाता है कि यह हर्बल उत्पाद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दवा विक्रेताओं को विज्ञापन में यह भी बताना चाहिए कि कैप्सूल की कितनी मात्रा लोगों को लेनी चाहिए, ताकि शरीर पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications