राजधानी में अदालत के बाहर टाइटलर के खिलाफ
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत के बाहर गुरुवार को सिखों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में टाइटलर की संलिप्तता के मामले में गुरुवार को ही यह अदालत फैसला सुनाने वाली है।
मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी राकेश पंडित की अदातल में होगी। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टाइटलर को क्लीन चीट दे दी थी। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में मामले को बंद करने की सिफारिश की थी।
अदालत मामले की फिर से जांच के आदेश दे सकती है या फिर मामले को बंद करने का भी फैसला सुना सकती है। अदालत के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी टाइटलर के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "टाइटलर को आजीवन कारावास की सजा होनी चाहिए और यदि अदालत उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाती है तो उन्हें फांसी मिलनी चाहिए। हम न्याय चाहते हैं। "
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने टाइटलर को आगामी आम चुनाव में दिल्ली से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications