लालू, मुलायम और पासवान ने कहा, अगला प्रधानमंत्री वही होगा जिसे हम चाहेंगे

कथित तौर पर चौथा मोर्चा बनाने के बाद मुलायम सिंह यादव, लालू यादव व रामविलास पासवान ने पहली बार इटावा के सैफई में गुरूवार को संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर लालू, पासवान और मुलायम ने एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता का एलान करते हुए कहा, "देश का अगला प्रधानमंत्री वही होगा जिसे हम तीनों भाई चाहेंगे।"

इन नेताओं ने कहा कि उनका गठबंधन सिर्फ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नहीं है बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी उनका समझौता जारी रहेगा।

लालू ने कहा, "उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को धूल चटाने के लिए हम तीन भाई (मुलायम-पासवान-लालू)इकट्ठा हुए हैं। हम एक साथ मिलकर गरीब और कमजोरों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।"

पासवान ने इस मौके पर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को दलितों की मसीहा कहने वाली मायावती सबसे बड़ी दलित विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आज बसपा का हाथी सामंतवादियों के खंभे से बंध गया है।

पासवान और लालू ने मुलायम को उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा नेता बताते हुए जनता से सपा को वोट देने की अपील की।

तीनों नेता शुक्रवार को बिहार में संयुक्त रूप से चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+