Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टाइटलर मामले पर पंजाब में उबाल

Sikh protest
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को सीबीआई की ओर से क्‍लीन चिट दिये जाने का विरोध पहले से ही था, कि अब कांग्रेस द्वारा टाइटलर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिये जाने की बात पर पंजाब में उबाल आ गया है। विभिन्‍न सिख संगठनों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन किये, ट्रेन रोकी, यातायात बाधित किया। यही नहीं कई जगह हिंसा भी भड़की।

1984 के दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई की क्लीन चिट मिलने के खिलाफ सिक्खों का गुस्‍सा चरम पर है। 25 साल से इंसाफ की बाट जोह रहे दंगा पीड़ित सड़कों पर उतर आये हैं। पंजाब में दमदमी टकसाल ने रेल रोको आंदोलन छेड़ कर जगह-जगह ट्रेने रोकीं।

केंद्र सरकार का भी विरोध

टाइटलर को क्‍लीन चिट दिये जाने के मामले पर सिख पत्रकार जरनैल सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान गृहमंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर केंद्र सरकार के प्रति अपना गुस्‍सा जाहिर किया था। अब पूरा सिख समुदाय केंद्र सरकार के खिलाफ उतर आया है।

बुधवार को जालंधर, गुरदासपुर और अमृतसर में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें रोकी गईं। सड़कों पर पुतले व टायर जलाये गये।

जगह-जगह प्रदर्शनों के कारण रेलवे व सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्‍ली से पंजाब के रास्‍ते जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनें चार से आठ घंटे देरी से चल रही हैं। यही नहीं कई जगह तो बुधवार शाम तक रेल यातायात बाधित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+