'फिर खुलेगी जुल्फिकार भुट्टो की फाइल'

सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने गिलानी के हवाले से खबर दी है, "राष्ट्र को यह बताना मेरा धर्म है कि भुट्टो की हत्या एक न्यायिक हत्या थी। हम इस मुद्दे पर कानूनी विशेषज्ञों से मशविरा कर रहे हैं।" गिलानी मोरगाह उपनगर में एक 165 मेगावाट की विद्युत उत्पादन इकाई का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
तख्ता पलट
गिलानी ने कहा कि सरकार कानूनी विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त किए जाने वाले विचारों का अध्ययन करने के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो के मामले को फिर से शुरू करने पर विचार करेगी।
ज्ञात हो कि पाकिस्तान के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री भुट्टो का तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल जियाउल हक ने तख्ता पलट कर दिया था। बाद में 4 अप्रैल 1979 को उन्हें फांसी पर लटका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications