पाकिस्तान में छिपा है लादेन: अमेरिका

एक न्यूज चैनल को दिये गए साक्षात्कार में बिडेन ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के पश्चिमी भाग एफएटीए में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। यहीं अलाकायदा का ठिकाना है। यहीं पर लादेन भी है। उसके अलावा तालिबान के बड़े-बड़े आतंकवादी भी यहीं पनाह लिए हुए हैं। इसके अलावा लादेन कई आतंकवादी संगठनों को यहीं से संरक्षण प्रदान कर रहा है।
वैश्विक खतरा है आतंकवाद
बिडेन ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है। यह खतरा अलकायदा और उससे जुड़े संगठनों से है। बिडेन ने कहा कि इस समय पूरा विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है। ओबामा प्रशासन की ओर से बिडेन ने कहा कि बुश के कार्यकाल में अल-कायदा की अफ्गानिस्तान के पहाड़ी इलाकों और पाकिस्तान बॉर्डर पर गतिविधियां बढ़ी हैं।
उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन आतंकवाद के सफाये के लिए पुरजोर कोशिश में है। बाइडेन ने कहा, 'आतंकवाद एक न्यायोचित खतरा है। यह एक खतरा है जो अलकायदा और उन गुटों से आता है जो अलकायदा से अलग हुए हैं, लेकिन इसके इतर हमारे और हित है जैसे, पश्चिम एशिया के हालात आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जंग नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications