इराक़ के औचक दौरे पर पहुंचे ओबामा

barack obama

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को इराक के औचक दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इराक़ में तैनात अमरीकी सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 'असाधारण उपलब्धियाँ' हासिल की हैं. यहां अमरीकी सैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

राष्ट्रपति ओबामा ने अमरीकी सैनिकों की तारीफ़ करते हुए कहा कि अमरीकी सैनिकों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है, उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि अगले 18 महीने में इराक़ स्थिर रहे ताकि सैनिकों की वापसी हो सके राष्ट्रपति ओबामा

अमरीकी सैनिकों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है, उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि अगले 18 महीने में इराक़ स्थिर रहे ताकि सैनिकों की वापसी हो सके

राष्ट्रपति ओबामा का कहना था कि अमरीकी सैनिकों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है, उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि अगले 18 महीने में इराक़ स्थिर रहे ताकि सैनिकों की वापसी हो सके. राष्ट्रपति ओबामा ने इराक़ी नेताओं से भी बातचीत की और 2011 तक सभी अमरीकी सैनिकों की वापसी की अपनी योजना की पुष्टि की.

मुलाक़ात

राष्ट्रपति ओबामा की इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी से भी मुलाक़ात हुई. नूरी अल मलिकी के प्रवक्ता का कहना था कि ये मुलाक़ात 'सकारात्मक' थी और इसमें राष्ट्रपति ओबामा ने अमरीका की इराक़ के प्रति वचनबद्धता को दोहराया. ये बेहद ज़रूरी है कि राजनीतिक व्यवस्था में सभी इराक़ियों की भागीदारी हो. राष्ट्रपति ओबामा

ये बेहद ज़रूरी है कि राजनीतिक व्यवस्था में सभी इराक़ियों की भागीदारी हो.

साथ ही उन्होंने अमरीकी सैनिकों की वापसी तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार करने की बात कही. राष्ट्रपति ओबामा ने प्रधानमंत्री मलिकी से कहा कि ये बेहद ज़रूरी है कि राजनीतिक व्यवस्था में सभी इराक़ियों की भागीदारी हो. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ये बराक ओबामा की पहली इराक़ यात्रा है.

सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस ने पहले से उनकी इराक़ यात्रा की घोषणा नहीं की थी. यहाँ तक कि इराक़ में बराक ओबामा के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई थी. बग़दाद में बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस बात के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यूरोप से लौटते समय ओबामा इराक़ जा सकते हैं.

राष्ट्रपति पिछले कई दिनों से विदेशों का दौरा कर रहे थे जिसमें लंदन में जी-20 सम्मेलन, फ़्रांस में नैटो सम्मेलन और फिर तुर्की यात्रा शामिल थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+