'इराक़ी अपने देश की ज़िम्मेदारी संभाले'

उन्होंने इराक़ में तैनात अमरीकी सैनिकों को भी संबोधित किया.
राष्ट्रपति ओबामा का कहना था कि अमरीकी सैनिकों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है, उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि अगले 18 महीने में इराक़ स्थिर रहे ताकि सैनिकों की वापसी हो सके.
अमरीकी सैनिकों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है, उन्हें ये सुनिश्चित करना है कि अगले 18 महीने में इराक़ स्थिर रहे ताकि सैनिकों की वापसी हो सके राष्ट्रपति ओबामा
| |
राष्ट्रपति बनने के बाद ये बराक ओबामा की पहली इराक़ यात्रा है.
सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस ने पहले से उनकी इराक़ यात्रा की घोषणा नहीं की थी.
यहाँ तक कि इराक़ में बराक ओबामा के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है.
बग़दाद में बीबीसी संवाददाता जिम मुइर का कहना है कि इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि यूरोप से लौटते समय ओबामा इराक़ जा सकते हैं.
अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ओबामा इराक़ के राष्ट्रपति जलाल तालाबानी और प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी से मुलाक़ात करना चाहते थे.
राष्ट्रपति पिछले कई दिनों से विदेशों का दौरा कर रहे थे जिसमें लंदन में जी-20 सम्मेलन, फ़्रांस में नैटो सम्मेलन और फिर तुर्की यात्रा शामिल थी.


Click it and Unblock the Notifications