आडवाणी ने गांधीनगर से नामांकन भरा

उल्लेखनीय है कि आडवाणी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। आडवाणी ने पांचवीं बार गांधीनगर से नामांकन भरा है। वर्ष 1991, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में वे भारी मतों से यहां से जीत हासिल कर चुके हैं।
गांधीनगर संसदीय सीट पर आडवाणी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश पटेल से है। प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार यहां से चुनाव मैदान में हैं। आडवाणी के नामांकन दाखिल करने के मद्देनज़र सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे और गांधीनगर जिलाधिकारी कार्यालय को किले में तब्दील कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications