जरनैल को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

यह प्रस्ताव कट्टरपंथी नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले अकाली दल (अमृतसर) ने दिया है। मान ने जरनैल सिंह को अमृतसर सीट से टिकट देने का प्रस्ताव रखा है। मान का कहना है कि जरनैल ने बहादुरी का एक बड़ा काम किया है। सिखों के साथ हुए अन्याय को रेखांकित करने के लिए सिंह ने जो काम किया, उस पर हम सभी सिखों को गर्व है।
नौकरी का भी प्रस्ताव
दैनिक जागरण के रक्षा संवाददाता जरनैल के खिलाफ जागरण समूह ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का मन बना लिया है। ऐसी स्थिति में अबर जरनैल की नौकरी खतरे में पड़ती है, तो उसके लिए भी उसे प्रस्ताव मिल गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने जरनैल सिंह की नौकरी जाने की स्थिति में अपने यहां नौकरी देने का प्रस्ताव दिया है।


Click it and Unblock the Notifications