बढ़ सकती है एच-1बी वीजा की सीमा

H1B Visa
वाशिंगटन। अमेरिका की एक निजी संस्था ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि वह आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और कर से होने वाली आय बढ़ाने के लिए एच-1 बी वीजा की सीमा बढ़ा दे।

नीति निर्माण एवं शोध के क्षेत्र में काम करने वाली अमेरिकी संस्था 'द हेरिटेज फाउंडेशन' के विश्लेषकों जेना बेकर मैकनील और डिएम नगुयेन ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका आने वालों की संख्या को मौजूदा 65,000 से बढ़ाकर 195,000 कर देना चाहिए।

राजस्व में इजाफा

विश्लेषकों ने कहा, "एच-1बी वीजा की सीमा बढ़ाने से अमेरिकी लोगों की नौकरियां नहीं जाएंगी बल्कि इससे आर्थिक विकास बढ़ेगा और राजस्व में इजाफा होगा।" उल्लेखनीय है कि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एच-1बी वीजा के तहत आने वाले पेशेवर अमेरिकी लोगों की नौकरियों छीन लेते हैं क्योंकि वे अधिक योग्य होते हुए भी अमेरिकी लोगों से कम वेतन पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस एच-1बी वीजा की सीमा बढ़ाकर 195,000 कर देती है तो सरकार को प्रतिवर्ष दो अरब रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि भारत से बड़ी संख्या में पेशेवर इस वीजा के अंतर्गत अमेरिका जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+