रीता बहुगुणा लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी

वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।
आसान नहीं रीता बहुगुणा की राहें
कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा की राहें आसान नहीं होंगी। हां यह जरूर है कि वो समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली के वोट जरूर काटने में कामयाब रहेंगी। इन दोनों महिला उम्मीदवारों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालजी टंडन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अखिलेश दास से जरूर कड़ी चुनौती मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications