207 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 251.29 अंक गिरकर 10,283.58 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 207.47 अंकों की तेजी के साथ 10,742.34 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 1.25 अंक गिरकर 3,255.35 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 86.35 अंकों के उछाल के साथ 3,342.95 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। यहां सूचीबद्ध कुल कंपनियों में 2021 के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 468 के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications