गुरुवार से शुरु होगी नैनो की बुकिंग

केवल इतने से ही कार मिलना सुनिश्चित नहीं हो जाएगा बल्कि भाग्यशाली लोगों के चयन के लिए लॉटरी का सहारा लिया जाएगा।
टाटा मोटर्स के एक अधिकारी ने बताया कि डीलरों के माध्यम से पहले ही लगभग 50,000 फॉर्म बेचे जा चुके हैं। इस संख्या में वेस्टसाइड अप्पारेल स्टोर और क्रोम अप्लायंसेस के केंद्रों पर बिके फॉर्म शमिल नहीं हैं।
आटोलिंक दिल्ली में नैनो के बिक्री प्रबंधक रवि भट्टाचार्य ने कहा, "दिल्ली में अपने तीन शो रूमों में हमने 500 फॉर्म बेचे हैं और अगले सप्ताह तक इसमें और इजाफा होने की संभावना है।" भट्टाचार्य ने बताया कि अधिकांश लोग नैनो को फाइनेंस कराना चाहते हैं। बाजार में आने वाली नैनो की पहली लाट उत्तराखंड के पंतनगर और महाराष्ट्र के पुणे संयंत्रों से निकलेगी। पश्चिम बंगाल के सिंगुर से हटाए जाने के बाद नैनो का नया संयंत्र गुजरात के साणंद जिले में स्थापित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications