अमर सिंह का यू-टर्न, नहीं छोड़ेंगे सपा

बागी नेता आजम खां से मनमुटाव चलते अमर सिंह ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पर आरोप गढ़ते हुए कहा था कि आजम खां उन्हें काफी भला बुरा कह रहे हैं। उनकी बातें सहने की भी एक सीमा है। अब सहनशक्ति खत्म हो गई है। अगर इसी तरह चलता रहा तो वो पार्टी छोड़ने पर विचार कर सकते हैं।
अमर सिंह ने अब अपनी बात वापस लेते हुए कहा है कि मुलायम सिंह के लिए वो आजम खां के सौ जूते भी बर्दाश्त कर लेंगे। पार्टी की खातिर वे सब कुछ सहने को तैयार हैं। अमर सिंह ने कहा कि वह मर सकते हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव और सपा को नहीं छोड़ सकते।


Click it and Unblock the Notifications