यूपी: बसपा मंत्री ने तोड़ी आचार संहिता

जिले के कोतवाली थाना प्रभारी आरए यादव ने बुधवार को बताया कि मौर्य के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार देर रात आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। मौर्य पर आरोप है कि उन्होंने रात साढ़े ग्यारह बजे एक जनसभा में लाउडस्पीकर का प्रयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन किया।
रात्रि 11 बजे की जनसभा
यादव ने आरोप लगाया कि मौर्य गत सोमवार को सिंगापट्टी गांव में रात साढ़े ग्यारह बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिसमें लाउडस्पीकर का प्रयोग किया गया था।
पुलिस के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक प्रत्याशी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं कर सकते। मामले की रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications