ओबामा की व्हाइट हाउस ब्रिगेड से जुड़ेंगे काल पेन्न

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। लंबे अर्से से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समर्थक रहे भारतीय मूल के अमेरिकी अभिनेता काल पेन्न व्हाइट हाउस के जनसंपर्क विभाग से जुड़ने जा रहे हैं।

मीरा नायर की फिल्म 'द नेमसेक' में प्रमुख भूमिका निभा चुके पेन्न (31) का वास्तविक नाम कल्पेन सुरेश मोदी है और वह व्हाइट हाउस के 'पब्लिक लायसन ऑफिस' में सह निदेशक के रूप में काम करेंगे।

पेन्न ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दौरान ओबामा का समर्थन किया था।

व्हाइट हाउस के मुताबिक अभी तक पेन्न के काम शुरू करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि क्या पेन्न को इस काम के लिए वेतन दिया जाएगा। हालांकि इसी तरह का काम करने वाले अन्य लोगों को गत वर्ष 41,000 और 91,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया था।

पेन्न ने इस संबंध में इंटरटेनमेंट वीकली डॉट कॉम को बताया कि वह लंबे समय से चाहते थे कि कुछ दिन अभिनय छोड़ अलग से कुछ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनकी गहरी रुचि है।

'द नेमसेक' के अतिरिक्त पेन्न ने 'नेशनल लैंपूंस वान वाइल्डर', 'एपिक मूवी' और 'हैराल्ड एंड कुमार एस्केप फ्रॉम गुआंटोनामो बे' फिल्मों में काम किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+