मुझे मां ने बड़ी मुश्किलों से पाला : पूजा चोपड़ा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस इंडिया वर्ल्ड पूजा चोपड़ा का कहना है कि उनकी मां ने अकेले उनकी परवरिश की और यह उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने खिताब अपनी मां के नाम समर्पित किया है।

पूजा ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "पिछले 23 साल मेरी मां के लिए आसान नहीं रहे। मेरी और मेरी बहन की परवरिश करना उनके लिए आसान नहीं था।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए मेरी मां एक मजबूत महिला हैं। यह खिताब उन्हीं को समर्पित हैं क्योंकि मैं जो करना चाहती थी उसके लिए उन्होंने मुझे कभी नहीं रोका। उनकी शर्त सिर्फ इतनी थी कि मैं अपनी पढ़ाई की उपेक्षा न करूं।"

पुणे की रहने वाली पूजा ने कहा, "अकेली मां होना आसान नहीं है। उन्होंने हमें सही परवरिश देने के लिए बहुत त्याग किया है। आज मैं उन्हीं के विश्वास की वजह से यहां हूं। वह मुझमें एक सपना देखकर जी रही थीं। अब वह बहुत खुश हैं और मैं भी बहुत खुश हूं कि मैंने उन्हें गौरवान्वित किया है।"

उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के पीछे नृत्य निर्देशक मार्क रॉबिंसन की अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पूजा ने अपने फिटनेस प्रशिक्षक, डिजाइनर और शिक्षक का भी धन्यवाद दिया।

पूजा वह घर लौटने के बाद क्या करेंगी इस पर उनका कहना है, "पिछले तीन दिनों में मैं अपनी मां से सिर्फ 30 मिनट के लिए बात की है। घर पहुंचकर सबसे पहले अपनी मां के साथ ढेरों बातें करूंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+