जरदारी ने अमेरिका से मांगा ड्रॉन
समाचार पत्र द इंडिपेंडेट में बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में जरदारी ने कहा है, "पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वह आतंकी ठिकानों पर स्वयं हमला करना चाहता है और इस मामले में हम उस सभी प्रौद्योगिकी और खुफिया सहयोग का स्वागत करेंगे जो हमें सफलता की क्षमता मुहैया करा सके।"
जरदारी ने कहा, "हम अपनी प्रभुसत्ता के साथ किसी को छेड़छाड़ नहीं करने देंगे, चाहे वह हमारा मित्र देश ही क्यों न हो। हम इस विकल्प को वरीयता देंगे कि अमेरिका हमें खुफिया सहायता और ड्रॉन व मिसाइल उपलब्ध कराए ताकि हम इस समस्या के साथ खुद से निपटने के लायक बन सकें।"
जरदारी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका के दो शीर्ष अधिकारियों ने आतंक के खिलाफ ओबामा की अफगान-पाक नीति को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की अपनी यात्रा समाप्त की।
अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक और अमेरिकी सेना प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी नेताओं ने ड्रॉन हमले बंद करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications