उत्तर कोरिया मसले पर समन्वित संदेश जरूरी: मून

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं पहले ही बयान जारी कर इस प्रक्षेपण पर खेद व्यक्त कर चुका हूं और मुझे लगता है कि सुरक्षा परिषद इस मसले पर अभी तक विचार-विमर्श कर रही है।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि सुरक्षा परिषद इस मसले पर समन्वित संदेश भेजेगी।"

जापान के अनुरोध के बाद इस मसले पर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने रविवार को आपात बैठक बुलाई थी लेकिन इस मसले पर कोई सहमति नहीं बन पाई।

सोमवार को भी सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों और जापान के बीच बैठक हुई लेकिन रूस और चीन के वीटो की वजह से उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने पर आम राय नहीं बन सकी।

उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया और रूस ने भी इसकी पुष्टि की है जबकि जापान और अमेरिका का कहना है कि उपग्रह की आड़ में ताएपोडोंग-2 मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+