फिलीपींस की फैक्टरी में विस्फोट, 12 मरे
मनीला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस में एक स्टिीरियो पैकेजिंग संयंत्र में मंगलवार शाम एक ब्वॉयलर में विस्फोट हो जाने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस का कहना है कि यह हादसा बुलाचन प्रांत के सांता मारिया कस्बे में स्थित इस फैक्टरी में हुआ।
सांता मारिया के पुलिस प्रमुख मार्कोस रिवेरो ने बताया कि पांच मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे मलबे के नीचे दब गए।
उन्होंने बताया, "विस्फोट बहुत शक्तिशाली था। कुछ मजदूर मलबे में दब गए तो कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
रिवेरो ने बताया कि बचावकर्मी इस बात की खोजबीन कर रहें कि कहीं कोई और मजदूर मलबे में दबा तो नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बहुत ज्यादा गर्म होने की वजह से ब्वॉयलर में विस्फोट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications