नफीसा अली के पास अपनी कार नहीं (लीड-1)

नफीसा ने लखनऊ जिलाधिकारी के समक्ष जो शपथ पत्र जमा किया उसके मुताबिक उनके पास 75 लाख 12 हजार 70 रुपये की चल और 14 लाख रुपये की अचल संपत्ति मिलाकर करीब एक करोड़ की संपत्ति है।

नफीसा के पास चौदह लाख चालीस हजार रुपये के जेवरात हैं। विभिन्न बैंकों में उनकी कुल जमा राशि 44 लाख रुपये हैं जबकि उनके पास कुल नकद महज 62 हजार रुपये हैं। नैनीताल स्थित एक अपार्टमेंट में नफीसा का 14 लाख रुपये की कीमत का दो फ्लैट भी है।

नफीसा के पति के पास करीब सवा तीन करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास तीन कारें हैं। नफीसा के पास भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एल.के.आडवाणी की तरह अपनी कार नहीं है।

नफीसा अली जब बुधवार को नामांकन करने पहुंची तो उसके साथ सपा महासचिव अमर सिंह और संजय दत्त मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "हम सभी को प्रदेश की जनता और पार्टी की समृद्धि के लिए मिलजुल कर ईमानदारी से काम करना चाहिए।"

इस मौके पर संजय दत्त ने जनता से अपील की कि अब उन्हें नफीसा अली को यहां से विजयी बनाना है। बालीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त ने कहा कि हम सब नफीसा जी के स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि सपा ने लखनऊ संसदीय सीट से संजय दत्त को मैदान में उतारने की घोषणा की थी लेकिन सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने नफीसा को उम्मीदवार बनाया है।

नफीसा वर्ष 2004 में दक्षिण कोलकाता से चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें वह असफल रही थी। सितम्बर 2005 में उन्हें चिल्ड्रेंस फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1976 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+