भाजपा सत्ता में आई तो 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहेगा सांसद : तोमर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने एक बयान जारी कर कहा है कि अन्य दलों के लिए जवाबदेही महज मौसमी होती है और उसके लिए आम आदमी सिर्फ मतदाता होता है मगर भाजपा के साथ ऐसा नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा ने मतदाता और सांसद के बीच संवाद का अभिनव और कारगार तरीका इजाद किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर सांसद हर वक्त मतदाता के लिए उपलब्ध रहेगा और वह अपनी समस्या से सांसद को अवगत करा सकेगा। इससे सूचना प्रौद्योगिकी आम आदमी की सामाजिक आर्थिक खुशहाली का जरिया बनेगी।
उन्होंने भाजपा की आगामी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि महिलाएं अनुसूचित जाति, जनजाति कमजोर व पिछड़े वर्ग की समृद्घि के लिए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के दायरे में लाया जाएगा। मध्य प्रदेश में तो प्रदेश की सरकार ने गांव की आबादी, अभिलेख और नक्शे तैयार करने की दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी का बखूबी इस्तेमाल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications