उड़ीसा में राकांपा, वामदलों और बीजद का गठबंधन

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, "हमने जो गठबंधन किया है वह सिर्फ उड़ीसा तक ही सीमित है।"

उन्होंने स्पष्ट किया, "हम तीसरे मोर्चे का हिस्सा नहीं हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के साथ हैं।" हालांकि उन्होंने यह कहकर अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं कि चुनाव बाद क्या परिस्थितियां उभरेंगी, उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा, "सभी धर्मनिरपेक्ष दल साथ आएं यह बेहद महत्वपूर्ण है। मैं नहीं जानता कल क्या होगा लेकिन साम्प्रदायिक दलों को सत्ता से दूर रखना जरूरी है।"

येचुरी ने इस मौके पर कहा कि इस गठबंधन को तीसरा मोर्चा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, "यह तीसरा मोर्चा नहीं है। उड़ीसा के लिए हमारा यह गठबंधन हुआ है।"

नवीन पटनायक ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बीजद भविष्य में न तो कांग्रेस और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के साथ जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+