पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगी : रीता बहुगुणा जोशी
बुधवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंची बहुगुणा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लखनऊ के लोग बहुत परिपक्व और समझदार हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह लखनऊ में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा, "लखनऊ मेरे पिता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की कर्मस्थली रही है, मैं उनकी विरासत को आगे ले जाऊंगी।"
लखनऊ से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि सोनिया गांधी उन्हें लखनऊ से चुनाव के मैदान में उतारेंगी।"
समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा नफीसा अली को लखनऊ से मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस ने रीता बहुगुणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। रीता की उम्मीदवारी पर मंगलवार को ही सोनिया गांधी ने मुहर लगाई थी।
इससे पहले सपा ने जब संजय दत्त को अपना उम्मीदवार बनाया था तो कांग्रेस ने साफ किया था कि वह उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी लेकिन अदालत से संजय दत्त को चुनाव लड़ने की अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications