गाजियाबाद में चाकू घोंपकर छात्र की हत्या

पुलिस ने बताया कि घटना इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के अभय खंड इलाके की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि कुलदीप त्यागी अपने मित्र तेजवीर के साथ मंगलवार रात 10.30 बजे के करीब जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना और रेस लगाना शुरू किया।

जब कुलदीप ने अपनी मोटरसाइकिल धीमे कर दी तो तीनों में से एक युवक ने उसके पास आकर रेस लगाने को कहा। इंकार करने के बावजूद युवक के जिद पर अड़े रहने से बाद कुलदीप ने उसे धक्का दे दिया। यह देखकर अन्य दो युवकों ने अपनी जेब से चाकू निकालकर कुलदीप के पेट में घोंप दिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि कुलदीप का दोस्त उसे अस्पताल ले गया लेकिन घावों के कारण बुधवार को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश आरंभ कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+