सोनिया ने केरल दौरे में किया वाम दलों पर प्रहार

वड़ाकरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "वाम दलों ने राज्य में अपने तीन वर्षों के शासन में जनता कि लिए कुछ भी नहीं किया। जबकि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने राज्य को विभिन्न योजनाओं के तहत 40,000 करोड़ रुपये से भी अधिक दिए।"

इसके बाद सोनिया ने त्रिचुर में एक रैली को संबोधित किया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया।

सोनिया इसके बाद कोट्टयम और फिर तिरुवनंतपुरम पहुंची। दोनों ही स्थानों पर उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और वामपंथी दलों पर हमला किया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. एम. मणि ने सोनिया की रैली के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "सोनिया का भाषण कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने वाला था। आप देखिए, हम चुनाव में वाम दलों का सूपड़ा साफ कर देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+