इटलीः भूकंप से मरने वालों की संख्या 228 हुई

इस झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 से 5.7 के बीच मापी गई है। अब्रुजू के अध्यक्ष गियानी चिओदी ने एक बैठक के बाद कहा कि "भूकंप से 25,000 लोग बेघर हो गए हैं।"
उल्लेखनीय है कि इटली में सोमवार तड़के भीषण आया था. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है और यह भूकंप इटली के समय के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे आया. लकिला में राहत और बचाव कार्य जारी हैं और ज़िंदा बचे लोगों की तलाश की जा रही है.
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications